Vyom India Pariwar
Vyom India Pariwar

Color Switcher

Theme Color

Secondary Color

Terms & Conditions

  • Home
  • Terms & Conditions

वीरेन फाउण्डेशन - व्योम इण्डिया परिवार क्राउड सोर्सिंग प्रोग्राम के नियम और शर्तें

1. स्वैच्छिक सहभागिता (Voluntary Participation)

यह कार्यक्रम वीरेन फाउण्डेशन के माध्यम से व्योम इण्डिया परिवार द्वारा संचालित दान आधारित क्राउड सोर्सिंग प्रोग्राम है, और कम्युनिटी बेस रेफरल मॉडल पर आधारित है, इस कार्यक्रम में भाग लेना पूर्णतः स्वैच्छिक है, और किसी पर कोई बाध्यता नहीं है।

2. न्यूनतम आयु सीमा

इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी भारतीय नागरिक होना चाहिए एवं आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

3. केवाईसी (KYC) अनिवार्यता

सभी सदस्यों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाता विवरण सत्यापन हेतु देना अनिवार्य है। बिना वैध पहचान पत्र के कोई सदस्यता स्वीकार नहीं की जाएगी। अपने विवरण के साथ नॉमिनी का विवरण भी अद्यतन करें।

4. एक व्यक्ति - तीन खाता नीति

कोई भी व्यक्ति अपनी केवाईसी अथवा मोबाइल नंबर से केवल तीन ही खाता बना सकता है। तीन से अधिक खाते प्रतिबंधित होंगे। अतिरिक्त खाता पाए जाने पर निरस्त कर दिया जाएगा।

5. गैर-वापसी योग्य दान (Non-Refundable Donations)

सभी दान पूर्णतः स्वैच्छिक एवं गैर-वापसी योग्य हैं। एक बार दान हो जाने के बाद कोई वापसी नहीं की जा सकती।

व्योम इंडिया परिवार को प्राप्त दान का उपयोग विशेष रूप से कर्ज मुक्ति अभियान, गरीब कन्या विवाह योजना, भूखे बच्चों के भोजन, पर्यावरण संरक्षण आदि में किया जाता है।

दान की मुख्य उपयोगिताएँ (मुख्यत: कर्ज मुक्ति एवं कन्या विवाह से संबंधित):
  • I. कर्ज मुक्त भारत अभियान
    • ग्रामीण व किसान परिवारों को साहूकारी या अत्यधिक ब्याज वाले कर्ज़ से मुक्त करने हेतु आर्थिक सहायता।
    • स्वयं सहायता समूहों और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा।
  • II. गरीब कन्या विवाह योजना
    • आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों की बेटियों के विवाह में आवश्यक सहयोग (विवाह सामग्री, कपड़े, आदि)।
    • सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन, जिसमें सामाजिक एकता व सरलता को बढ़ावा मिले।
  • III. आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए पुनर्वास सहायता
    • कर्ज़ से मुक्त हुए परिवारों को स्वरोज़गार हेतु प्रशिक्षण और प्रारंभिक पूंजी सहायता।
    • विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, किसानों, और दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से वंचितों को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएँ।
  • IV. मानव सेवा एवं राहत कार्य
    • जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, विशेषकर कर्ज़ से प्रभावित क्षेत्रों में।
    • आपदा या संकटग्रस्त क्षेत्रों में क्षमतानुसार तत्काल राहत सहायता प्रदान करना।
  • V. युवाओं और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
    • कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से सिलाई, कंप्यूटर, कृषि, आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण।
    • ताकि कन्याओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और भविष्य में वे कर्ज़ की आवश्यकता से बच सकें।
6. धोखाधड़ी पर सख्त कार्यवाही

किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने पर सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है।

7. टैक्स लाभ की गारंटी नहीं

दानकर्ता को टैक्स लाभ मिलेगा या नहीं – इसकी कोई गारंटी वीरेन फाउण्डेशन नहीं देता।

8. भुगतान गेटवे शुल्क

ऑनलाइन दान पर भुगतान गेटवे द्वारा लगाया गया शुल्क उपयोगकर्ता को स्वयं वहन करना होगा।

9. स्तर उन्नयन (Level Upgradation)

हर स्तर पर प्राप्त दान के बाद अगले स्तर पर उन्नति केवल पूर्व निर्धारित शर्तों के आधार पर ही होगी। कार्यक्रम में शर्तों के आधार पर प्रत्येक लेवल के भत्तों का भुगतान किया जाएगा।

10. व्यक्तिगत आय की गारंटी नहीं

यह कार्यक्रम स्वैच्छिक एवं दान आधारित क्राउड सोर्सिंग प्रोग्राम है, इसे आय का स्रोत या निवेश का विकल्प न समझा जाए। साथ ही साथ यह कोई गारंटी नहीं कि हर सदस्य अगले लेवल तक पहुंचेगा। यह पूरी तरह उसकी सक्रियता, मार्गदर्शन व नेटवर्क पर निर्भर करता है।

11. तकनीकी समस्या की स्थिति में देरी

सर्वर या वेबसाइट की तकनीकी खराबी की स्थिति में भुगतान या स्तर उन्नयन में देरी संभव है। सूझ बूझ एवं धैर्य का परिचय देना होगा।

12. गोपनीयता नीति (Privacy Policy)

उपयोगकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी, परन्तु वैधानिक मांग पर साझा की जा सकती है।

13. सोशल मीडिया प्रचार वैकल्पिक

सदस्यों को प्रोग्राम का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है, पर यह अनिवार्य नहीं है।

14. वेबसाइट में बदलाव का अधिकार

वीरेन फाउण्डेशन को भविष्य में संस्था हित को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट की शर्तों, फीचर्स या लेवल स्ट्रक्चर में बदलाव करने का पूरा अधिकार है।

15. धन शोधन अधिनियम के अधीनता

यह कार्यक्रम भारत सरकार के मौजूदा कानूनों – जैसे IT Act, Money Laundering Act, Income Tax Act – के अधीन है। कोई भी उल्लंघन दंडनीय होगा।

16. सदस्य निष्कासन की शर्तें

गलत जानकारी, अभद्र व्यवहार या नियमों का उल्लंघन करने पर सदस्य को निष्कासित कर दिया जाएगा, व समस्त भत्ता भुगतान को रोकते हुए, सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

17. समयबद्ध योगदान

प्रतिभागी को प्रत्येक स्तर पर निर्धारित समय के भीतर दान करना होगा, अन्यथा उनका खाता निष्क्रिय किया जा सकता है।

18. सदस्य का उत्तरदायित्व

प्रत्येक सदस्य अपने आमंत्रित सदस्यों के प्रति नैतिक रूप से उत्तरदायी होगा, परंतु कानूनी रूप से नहीं।

19. आपसी विवाद की स्थिति में

प्रोग्राम से जुड़े किसी भी विवाद की स्थिति में संस्था का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

20. कानूनी अधिकार क्षेत्र

किसी भी कानूनी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र केवल लखनऊ न्यायालय होगा।

21. नकद दान वर्जित है

केवल डिजिटल माध्यम से दान स्वीकार किया जाएगा। नकद लेन-देन निषिद्ध है।

22. प्रमोशनल मैसेज/ईमेल अनुमति

पंजीकरण करते समय सदस्य संस्था से प्रचार-संबंधी ईमेल/मैसेज प्राप्त करने के लिए सहमत होता है।

23. अनधिकृत कार्यवाही वर्जित

साइट या संस्था के नाम का अनधिकृत उपयोग (जैसे झूठे वादे) दंडनीय अपराध माना जाएगा।

24. आय का खुलासा अनिवार्य नहीं

किसी सदस्य को अपनी प्राप्त राशि या स्तर सार्वजनिक करना अनिवार्य नहीं है।

25. सहायता केंद्र (Support Desk)

प्रत्येक तकनीकी या लेन-देन संबंधित समस्या हेतु सहायता केंद्र उपलब्ध रहेगा।

26. तृतीय पक्ष सेवाएं

वेबसाइट में कुछ सेवाएं तीसरे पक्ष द्वारा प्रदान की जाती हैं, जिन पर संस्था का पूर्ण नियंत्रण नहीं होता।

27. निष्क्रियता की स्थिति में खाता बंद

90 दिन तक निष्क्रिय (inactive) रहने पर सदस्यता स्वतः समाप्त की जा सकती है।

28. प्लेटफॉर्म शुल्क का अधिकार

संस्था प्लेटफॉर्म संचालन हेतु प्रत्येक लेन-देन पर न्यूनतम सेवा शुल्क ले सकती है।

29. स्वयं की ज़िम्मेदारी पर सहभागिता

सदस्य अपनी समझ व ज़िम्मेदारी पर प्रोग्राम से जुड़ते हैं। संस्था किसी नुकसान की ज़िम्मेदार नहीं होगी।

30. झूठे वादे करने पर दंड

यदि कोई सदस्य नए लोगों को झूठा प्रलोभन देता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

31. नियमों में संशोधन का अधिकार

संस्था को किसी भी समय नियमों व शर्तों में संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित है।

32. उपयोगकर्ता सामग्री की ज़िम्मेदारी

कोई भी कंटेंट (वीडियो, पोस्ट, इत्यादि) जो सदस्य साझा करता है, उसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।

33. गलत दान राशि की स्थिति में समाधान

गलत दान राशि भेजने पर समाधान हेतु सदस्य को समर्थन केंद्र से संपर्क करना होगा।

34. हैकिंग/साइबर क्राइम से सुरक्षा

उपयोगकर्ता को अपने खाते की सुरक्षा स्वयं करनी होगी। संस्था किसी साइबर धोखाधड़ी की जिम्मेदार नहीं होगी।

35. निषेधाज्ञा (Disclaimer)

कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें:

यह कार्यक्रम पूरी तरह दान आधारित एवं गैर-लाभकारी (non-profit) है। यहाँ दिया गया कोई भी योगदान स्वेच्छिक (voluntary) है और इसे किसी प्रकार की सदस्यता, लाभ, निवेश, गारंटी या आय के वादे के रूप में न लिया जाए।

यह कार्यक्रम किसी भी प्रकार की आर्थिक रिटर्न, मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM), नेटवर्किंग व्यापार, बीमा या चिट-फंड स्कीम नहीं है।

प्रतिभागियों द्वारा दिए गए दान का उपयोग सामाजिक, शैक्षिक, आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में किया जाता है, जिसकी जिम्मेदारी वीरेन फाउण्डेशन की कार्यकारी समिति द्वारा निर्धारित की जाती है।

इस वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सामग्री, ऑडियो, वीडियो, चित्र, लोगो आदि का स्वामित्व व्योम इंडिया परिवार एवं वीरेन फाउण्डेशन को सुरक्षित है। बिना अनुमति इन्हें पुनः प्रकाशित, वितरित या व्यावसायिक रूप से उपयोग करना प्रतिबंधित है।

उपयोगकर्ता यह स्वीकार करते हैं कि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग वे अपने विवेक एवं जोखिम पर करेंगे। वीरेन फाउण्डेशन किसी प्रकार की कानूनी, आर्थिक, मानसिक या सामाजिक क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

यह वेबसाइट केवल मार्गदर्शन एवं सहयोग के उद्देश्य से है और इसे किसी भी कानूनी सलाह या चिकित्सकीय परामर्श के रूप में न लिया जाए।

यह प्रोग्राम धर्म, जाति, राजनीति या किसी विशेष विचारधारा से प्रेरित नहीं है।

यदि आपके कोई प्रश्न या संदेह हों, कृपया संपर्क अनुभाग में दिए गए माध्यमों से हमसे संपर्क करें।

© व्योम इंडिया परिवार | सभी अधिकार सुरक्षित